Monday, January 16, 2023

Hindi Love Poetry

 

यहां हर शख्स मरा हुआ है ।
हम सभी मरे हुए लोग हैं ।

मैंने देखा है उन मरे हुए लोगों को
कभी अखबार पढ़ते हैं ,तो कभी
किसी साइकिल, मोटरसाइकिल पे सवार
जिंदगी और मौत की चक्की में पिसते।
तो किसी को सुकून की तलाश में
महंगी गाड़ीयों में सफर करते।

मैंने देखा है उन मरे हुए लोगों को,
किसी को देखा है जुर्म करते
तो किसी को उसके सामने घुटनें टेकते।

किसी को उजालों में मुखौटे लगाते
तो किसी को रातों में सुबकते,
और किसी को कविताएं गढ़ते..

कोई वक्त के हाथों मारा गया है
तो किसी को हालातों के थपेड़े मिले हैं।
कोई अपनों के पैरों तले रौंदा गया है
तो किसी को कुचला है गैरों की भीड़ में।

कोई धोखे के हाथों मारा गया है
तो किसी का गला घोंटा है समाज नें।

यहां हर शख्स मरा हुआ है
हम सभी मरे हुए लोग हैं

सबके अंदर कई अनकही कहानियां दफ़न है
झूठी मुस्कुराहटों के पीछे
जो वक्त बेवक्त झांकते हैं छुप-छुपकर
अपने कफ़न से ,
और डरकर समेट लेते हैं खुद को
फिर उसी ताबूत में और निगल लेते हैं,
उस विष को घूंट घूंट कर
दोबारा मर जाने के लिए ।
-अश्वेत

#love #life #lifelesson #dystopia #mentalillness #dipression #broken #sad

No comments:

Post a Comment