जब तुम अपनी छत पे खटिये पर लेटे, चांद को निहार रहे थे और मैं अपनी छत से फांगकर तुम्हारे बगल में तुम्हारे सीने से लगाकर लेट गई थी, उस वक्त मैं बस अपनी आंखें बंद कर तुम्हारी कोमलता से भरी तुम्हारी बांहों की तपिश महसूस कर रही थी, तुम्हारे तेज स्पंदन (धड़कन) को सुन रही थी।
तुमने मुझे समेट लिया था मगर तुमने अब भी मेरी तरफ देखा तक नहीं था और मैंने तुमसे पुछा भी था कि मैं यहां तुम्हारे पास हुं और तुम चांद में क्या देख रहे हो,लोग अपने प्रेमी में चांद देखते हैं और तुम तो मेरी तरफ देखते भी नहीं, देखो अपने चांद को ही, मेरी जरूरत ही क्या है तुम्हें...जाओ मैं तुमसे बात नहीं करती....
और तब मैं जैसे ही उठ कर जाने लगी थी तभी ...
तुम्हारी शर्ट के बटन से मेरे बाल उलझ गए थे और तुम हंस पड़े थे, कहा था देखो अब तो ये भी नहीं चाहते कि तु मुझे छोड़कर कहीं जाए...
फिर मैंने कहा था..मैं बैठकर क्या करूं भी क्या,
तुम देख लो अपने चांद को ही...
तब तुमने फिर से मुझे चिढ़ाने को कहा था..
हां,
अब तुममे मुझे चांद दिखता ही नहीं तो क्या करूं..
चंद्रमा ही देख लेता हूं और साथ-साथ खिलखिला कर हंस पड़े थे।
इस बात से नाराज होकर और अपनी आंखों में आंसू डबडबाए..
मैंने तुमसे पूछा भी था, मैं तुम्हें सुंदर नहीं लगती क्या?
और तुमने कहा था बहुत सुंदर लगती हो सबसे सुंदर।
मैंने पूछा था फिर बताओ, मुझमे चंद्रमा क्यूं नहीं दिखता तुम्हें?
तब तुमने मुझे अपने करीब खींच लिया था और मेरे बालों को हटाकर मेरे कानों में बहुत धीमे से कहा..
मैं तुम्मे चंद्रमा नहीं अपना सारा जीवन देखता हूं..और तुमने बहुत कम कहकर भी बहुत कुछ कह दिया था..कहते है प्रेम आंखों में दिख जाता है और उस रात तुम्हारी आंखों में मुझे ब्रह्मांड के सभी तारे नजर आ रहे थे..
उस दिन तुम्हारे शब्दों ने मेरी हर कोशिका को चीरते हुए ह्रदय तल से गुजर कर मेरी आत्मा को स्पर्श किया था उसे चूम लिया था...
तुम्हारे उस बात का कोई जवाब नहीं था मेरे पास..
मैं थोड़े वक्त के लिए तुम में विलीन हो चुकी थी..
मैं 'मैं' से तुम हो चुकी थी..
उस वक्त तुम्हारी शर्ट से उलझे मेरे बालों ने जैसे हमारे हृदय से हृदय का गठबंधन कर दिया था ।
-अश्वेत
Hi Friends its unique Blog for the daily update new things about the world information's like Seminar,Exhibition,Conference,USA,Kuwait,UAE,Turkey,Hindi Stories,Poetry,Fiction,Quotes,Covid-19,Technology, Education, Industry Sector , Health Sector,Fashion , Sports, Jobs, Tour Travels, Entertainment, Forex Trading, Banking Sector, News etc. So if you have any enquiry about the all are these related information ,So Please Drop me Comment.
Monday, July 4, 2022
Hindi love story
क्या वो रात तुम्हें अब भी याद है ?
Labels:
Hindi Love Stories
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment